फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शेरॉफ क्रिकेट एकेडमी ने अंजय क्रिकेट एकेडमी को हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर मैच में खेलते शेरॉफ क्रिकेट एकेडमी ने अंजय क्रिकेट एकेडमी के - फोटो : हंगामा करते बिजली उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को सीनियर टीम शेरॉफ क्रिकेट एकेडमी बनाम अंजय क्रिकेट क्लब मऊ के बीच 40-40 ओवरों का मैच खेला गया। इसमें शेरॉफ क्रिकेट एकेडमी ने अंजय क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच में अंजय क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर सूरज ने 27 गेंदों पर 50 रन बनाकर टीम को ठोस शुरुआत दी। इसके बाद आकाश ने भी अपने बल्ले से 65 रन की आकर्षक पारी खेली।
मिडिल ऑर्डर का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 30.5 ओवर में 216 रन पर ही सिमट गई। शेरॉफ क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाज अभिषेक ने 4 विकेट, रुद्रांश ने 3 विकेट तथा यश और शिवम को 2-2 विकेट मिले।
विज्ञापन

216 रन का पीछा करने उतरी शेरॉफ क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत ठीक-ठाक रही। रुद्रांश ने 22 रन और दीपक ने 13 रन बनाकर ओपनिंग की। लेकिन फिर लगातार दो ओवरों में विकेट गिरने से शेरॉफ क्रिकेट एकेडमी मैच से बाहर होती नजर आने लगी।
कप्तान अंकित के 63 रन, अंश चंद्रा के 33 रन और प्रिंस के नाबाद 57 रन ने मैच का रुख बदल दिया और शेरॉफ क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट शेष रहते ही मैच जीत लिया।
अंजय क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज अभिषेक राजभर को 3 विकेट, मनीष कुमार को 2 विकेट तथा अंकित और आलोक को 1-1 विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच रुद्रांश सोमवंशी रहे, जिन्होंने 22 रन बनाए और 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। अंपायर के रूप में राघवेंद्र और आकाश रहे, जबकि स्कोरिंग परवीन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें