एसपी कार्यालय में जनसुनवाई करते सदस्य: संवाद
- फोटो : samvad
मऊ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनसुनवाई केंद्र पर रविवार को पति-पत्नी से जुड़े मामलों की 109 मामलों पर सुनवाई हुईं। इनमें एक मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमदरा गांव का है। सोनू की पत्नी इंदू देवी बीते एक साल से छह साल के बच्चे कोे छोड़कर मायके में है। महिला का कहना था कि उसे पति पसंद नहीं है। इसलिए वह तलाक मांग रही है। केंद्र पर पति के खिलाफ कोई सबूत नहीं दिखा पाने पर परामर्शदाता सदस्यों ने महिला को फटकार लगाई। विचार करने का एक और मौका दिया गया, जिससे मामले का हल निकाला जा सके। परिवार परामर्श की मुख्य सदस्य अर्चना उपाध्याय ने बताया कि 109 फाइलों में से 28 का निस्तारण हुआ है। चार मामलों में सुलह हुए हैं। एक मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए रिपोर्ट लगाई गई है। पक्षकारों की स्वेच्छा से और कुछ में गैरहाजिरी के कारण 23 फाइलों को बंद कर दिया गया। जबकि 81 फाइलों में 24 अगस्त की अगली तारीख दी गई है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में मोबाइल का झगड़ा और मायके वालों की दखल देने से संबंध बिगड़ रहे हैं। बैठक में परामर्श सदस्य सर्वेश दुबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद मौजूद रहे। साथ में उपनिरीक्षक मान सिंह, महिला आरक्षी पूनम पाल, राजलक्ष्मी मौजूद रहीं।