फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते पर मिठाई बांटकर जताई खुुशी

Sun, 01 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
पार्टी में अखिलेश यादव की वापसी पर मिठाई खिलाते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में शनिवार की शाम को जैसे ही समझौते की बात आई सभी ने मिठाई बांटकर खुशी का भी इजहार किया।  
विज्ञापन

 इससे पहले पार्टी के दो फाड़ होने की घोषणा से कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में सड़क पर आ गए। कार्यकर्ताओं ने जहां अखिलेश यादव के पक्ष में जुलूस निकाला वहीं शिवपाल यादव का पुतला फूंककर आक्रोश भी प्रकट किया।

   समाजवादी पार्टी में काफी दिनों से चल रही रार को लेकर सपा कार्यकर्ता विचलित नजर आ रहे हैं। बार-बार की इस रार में कार्यकर्ता भी असमंजस में है कि किसके साथ खुल कर जाएं और किसके साथ न जाएं। कोई मुलायम सिंह यादव को आदर्श मानकर अखिलेश के पक्ष में है तो कोई मुलायम को लेकर शिवपाल के साथ पार्टी के भविष्य पर सवाल खड़ा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   शुक्रवार को जैसे ही पार्टी में दो फाड़ की बात प्रकाश में आई अखिलेश समर्थक सड़क पर उतर आए और उनके पक्ष में नारेबाजी करने लगे। युवा कार्यकर्ता यह जवानी तेरे नाम, अखिलेश यादव पर कुर्बान का नारा भी लगाने लगे। शनिवार को सपा नेता धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का पुतला भी फूंका वहीं जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ताओं  ने समझौता होने की बात पर शनिवार की शाम को मिठाई खिलाकर एक खुशी प्रकट किया।   इस दौरान मुख्य रूप से  देवेंद्र यादव, रविकांत चौबे, गौरव पांडेय, पप्पू यादव, धमेंद्र यादव, रितेश सिंह, नागेंद्र यादव, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें