फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर पहले आशिक का कत्ल: सोते समय हत्या की, शहजादी के इश्क ने तीन युवकों के नसीब में लिखी बर्बादी

Tue, 04 Aug 2026 07:03 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ

सार

असगर अली की हत्या 3 अगस्त 2026 को हुई, जिसका खुलासा 4 अगस्त 2026 को हुआ। प्रेमिका शहजादी ने प्रेमी आकाश राव और दोस्त सूरज राजभर संग मिलकर असगर को मारा था।
विज्ञापन
दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहला आशिक मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेश्वर सुल्तानपुर काशीराम आवास में सोमवार की अलसुबह हुई असगर अली (35) की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। प्रेमिका शहजादी ने दूसरे प्रेमी आकाश राव और उसके दोस्त सूरज राजभर के साथ मिलकर असगर की हत्या की थी। तीन माह पहले आकाश से मुलाकात होने के बाद दोनों में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने शहजादी और सूरज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

मुख्य हत्यारोपी मुंशीपुरा ओवरब्रिज निवासी आकाश राव अभी फरार है। प्रेमिका शहजादी के साथ मुंगेश्वर सुल्तानपुर काशीराम आवास में सोते समय सोमवार की सुबह करीब 4:40 बजे मऊ कोतवाली के कासिम पोखरी मुंशीपुरा निवासी असगर अली की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति की हत्या कर कोई भाग गया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि असगर शहजादी का प्रेमी था, जो उसके साथ रहता था। 

ये बात पुलिस को खटक रही थी। असगर के भाई अफसर की तहरीर पर पुलिस शहजादी, आकाश और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए मुंशीपुरा ओवरब्रिज निवासी सूरज राजभर का नाम प्रकाश में आया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही थी। मंगलवार को सूरज राजभर को रणवीरपुर बॉर्डर और मुंशीपुरा ओवरब्रिज निवासी शहजादी उर्फ घुघनी को सरवां मोड़ कंधेरी के पास से गिरफ्तार किया गया। सूरज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद हुई।

पूछताछ में शहजादी ने बताया कि साजिश के तहत आकाश के साथ सुल्तानपुर काशीराम आवास में किराए पर एक घर लिया। सोमवार की सुबह करीब 04.40 बजे आकाश अपने दोस्त सूरज राजभर के साथ आवास पर आया। फिर हम तीनों मिलकर उस कमरे में गये तो आहट सुनकर असगर तख्ते से उठकर बैठ गया था।

इसके पहले की वह कुछ समझ पाता कि सूरज ने उसके दोनों हाथ पकड़े और उसने उसका सिर पकड़ा। आकाश राव ने धारदार चाकू असगर अली के सीने में घोंप दिया, जिससे असगर अली की मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद आकाश राव और सूरज अपनी स्कूटी गाड़ी से चाकू लेकर चले गये। कुछ देर बाद मैं भी असगर की लाश को उसी तख्ते पर छोड़कर भाग गयी थी।

तीन माह पहले दूसरा प्रेमी मिलने पर असगर से हो गई नफरत
पूछताछ में शहजादी ने बताया कि मुंशीपुरा ओवब्रिज के पास अपने पति पप्पू के साथ रहती थी। लेकिन आपस में अनबन होने के कारण करीब ढाई साल से अपने पति से अलग रहने लगी थी। इस दौरान कासिम पोखरी मुंशीपुरा के रहने वाले असगर अली से उसके संबंध बन गए। दोनों आपस में मिलने लगे थे और प्रेम हो गया। पिछले दो तीन महीने से असगर अली से उसका लड़ाई झगड़ा होने लगा था। तो उसी के मोहल्ले के रहने वाले आकाश राव के साथ उसकी बातचीत होने लगी थी। 

आकाश भी उससे प्रेम करने लगा। फिर दोनों असगर से छिपकर आपस में मिलते थे। इस बात की जानकारी असगर अली को हुई तो उसे डांटते हुए आकाश से नहीं मिलने की बात कही और मारा पीटा। इस बात को उसने आकाश से मिलकर बताया कि असगर मुझे तुमसे मिलने से मना कर रहा है, अब आगे अगर मिलना है तो असगर अली को रास्ते से हटाना पड़ेगा।

मां से ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था असगर
मां नसीमा खातून ने बताया कि उनका बेटा असगर अली रविवार की रात अपने ससुराल रसूलपुर जाने की बात कहकर घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। उसी रात उसके सीने में तेज दर्द हो रहा था। इंजेक्शन और दवाई के बाद तबीयत ठीक हो गई। जिसके बाद वो वहां से निकल गया। मुंशीपुरा पुलिस चौकी से आगे निकल जाने के बाद वो घर लौट गईं।
विज्ञापन

मन नहीं माना तो दोबारा वहां आकर देखा, लेकिन बेटा निकल गया था। मुंशीपुरा निवासी शहजादी इधर-उधर घूमकर भीख मांगकर गुजारा करती है। जिससे बेटे का पहले प्रेम प्रसंग चलता था। बाद में पता चला कि बेटा ई-रिक्शा लेकर उसी के साथ कहीं गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें