मऊ। डेढ़ वर्ष बाद बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी का संचालन पांच सितंबर से सुनिश्चित हो रहा है। इसकी खबर मिलते ही इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों में खुशी की लहर दोड़ पड़ी। यह सवारी गाड़ी बलिया से सुबह 5.25 बजे चलेगी, जो मऊ जंक्शन पहुंचने के उपरांत 7.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसका शाहगंज जंक्शन पहुंचने का समय सुबह के 10.25 बजे है। इसी क्रम में शाहगंज से दोपहर 3.20 पर चलकर शाम 6.10 बजे मऊ जंक्शन से बलिया के लिए रवाना होगी। जिसका बलिया में पहुंचने का समय रात्रि के 8.15 बजे है। सवारी गाड़ियों के बंद पड़े संचालन की समस्या के मद्देनजर जेडआरयूसीसी एवं ऑल इंडिया रेल यूजर्स फेडरेशन चेयरमैन श्रीराम जायसवाल के नेतृत्व महाप्रबंधक से मिलकर शाहगंज बलियां सवारी गाड़ी संचालन के लिए पत्रक सौंपा था।