फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नगर के सिंधी कालोनी स्थित शहीद स्मारक पर मार्ल्यापण करते क्रांतिकारी दल के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों की तरफ से शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। क्रांतिकारी दल की तरफ से नगर के सिंधी कालोनी स्थित शहीद स्तंभ पर पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, महेश, विकास आदि शामिल रहे। भारत स्वाभिमान एवं युवा भारत ने मधुबन तहसील के शहीद स्मारक पर दीप जलाए। संस्था की महामंत्री संगीता द्विवेदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा भारत राज्य प्रभारी बृज मोहन ने 1942 के संघर्ष में शहीद हुए बलिदानियों पर प्रकाश डाला। इस मौक पर युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक, हरिओम त्रिपाठी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें