मेडिकल संचालक के असलहे का लाइसेंस निरस्त होगा
मऊ। घोसी सीएचसी पर तैनात चिकित्सक से 11 अगस्त को मारपीट करने तथा लाइसेंसी पिस्टल लहराने के मामले में पुलिसआरोपी का लाइसेंसी असलहा निरस्त करेगी। डा. एचके पंकज को पिढ़वल निवासी बृजेश सोनकर ने लाईसेंसी पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी साथ ही उनके साथ मारपीट और गाली-गालौज की थी। इसके बाद चिकित्सालय के ओपीडी रूम के सरकारी रजिस्टर को फाड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने एसपी सुशील घुले को लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट प्रेषित कर दी।