फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानोंे को खिराजे अकीदत पेश

विज्ञापन
नगर के शाही कटरा मैदान में आतंकी हमले के विरोध में आयोजित सभा में बोलते मौलाना खुर्शीद मिफ्ताही। - फोटो : mau
विज्ञापन
 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना के विरोध में मऊ नागरिक मंच के तत्वावधान में नगर के संभ्रांत नागरिकों,  समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों और उलेमाओं ने गम तथा गुस्से का इजहार किया। शाही कटरे के मैदान में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना जरूरी है। आतंकी घटना में शहीद जवानों के परिवारों का दर्द उनका दर्द है। नमाजियों ने इसके बाद नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आतंकी  घटना के विरोध में कई स्थानों पर जुलूस निकाल कर विरोध जताया।
विज्ञापन

शाही कटरा मैदान पर आयोजित सभा में वक्ताओं कहा कि जवान देश की सुरक्षा कर अपना फर्ज अदा कर रहे। ऐसे में पड़ोसी मुल्क की हैवानियत उन्हें कमजोर करने में लगी है। लेकिन मुल्क का हर मुसलमान ऐसे गमजदा माहौल में मुल्क और शहीद हुए जवानों के परिवार के साथ खड़ा है। कहा कि इस्लाम भी अपने मुल्क से प्यार करने और उसकी हिफाजत के लिए कहता है। कहा कि केंद्र सरकार आतंक वादियों के खिलाफ कार्रवाई करे। तकरीर के बाद मौजूद लोगों ने शहीद जवानो को खिराजे अकीदत पेश की और मुल्क के प्रति वफादारी और उसकी हिफाजत करने का संकल्प लिया।  

शोक सभा में  मौलाना मुफ्ती अनवर अली, मौलाना अब्दुल अलीम, मोलवी खुर्शीद अहमद, मौलाना अहमदुल्लाह, कामरेड इम्तेयाज अहमद (पूर्व विधायक), नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, हरिद्वार राय, विनोद पांडेय, जमाल अर्पण, मौलाना अब्दुल हमीद फैजी, राष्ट्रकुंवर सिंह, मौलाना मजहर आजमी, अजय कुमार मिश्रा, मौलाना अबू सुफियान, मौलाना सुफियान, सालिम अंसारी पूर्व सांसद राज्य सभा, धर्म प्रकाश यादव, मौलाना अब्दुल अलीम, मौलाना अहमदुल्लाह, शाहिद मदनी, अरशद जमाल पूर्व चेयरमैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मधुबन : जुमे की नमाज के बाद पुराबंधु मल्ल के इस्लामिया स्कूल के बच्चों ने कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च में शामिल बच्चे भोला रोड, शहीद स्मारक तक गए। कैंडिल मार्च में शामिल बच्चे, युवा सहित आम लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर इकराम अली, सरफराज, जाकिर, अफजल इकलाख, नसुरूल्लाह, फकरे आलम, मेहताब आदि शामिल रहे। घोसी : पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में  बच्चों ने कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च में कमलेशराय, फूलवंती शाही, मेहंदी रजा, बृजेश सागर, वसीर अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें