फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगर पंचायत वलीदपुर में 20 करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। तमसा नदी में अब नगर पंचायत के चार नालों का गंदा पानी और कचरा नहीं गिरेगा। 20 करोड़ से नगर पंचायत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जिला प्रशासन की पहल पर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से एसटीपी के लिए जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी नालों को नदी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

एसटीपी निर्माण के लिए डीपीआर और दूसरे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रोजेक्ट लगने से जहां नदी साफ रहेगी। वहीं आसपास के किसानों को खेती करने के लिए पानी मिलेगा।
नगर पंचायत के 16 वार्ड में रहने वाले लोगों के घरों से हर दिन हजारों लीटर गंदा पानी चार नालों से होता हुआ तमसा नदी में गिरता है। जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। नदी का पानी प्रदूषित होने से आसपास के इलाकों का भूगर्भ जलस्तर भी प्रदूषित हो रहा है। शासन से निर्देश मिलने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से सीवरेज ट्रीटमेंट लगाए जाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से जमीन तलाशने की कवायद शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की मानें तो परियोजना से तमसा नदी जहां स्वच्छ होगी, वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के आसपास रहने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने के साथ ही खाद भी उपलब्धता होगी। इससे नगर पंचायत का राजस्व भी बढ़ेगा। इसके अलावा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जमीन चिह्नित करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें