फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भीषण ठंड और कोहरे का कहर जारी, धूप निकली तो मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अत्यधिक ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह लगभग सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सुबह चलने वाले चालकों को भी दृश्यता कम होने से वाहन चलाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों की लेटलतीफी से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। फरवरी के पहले सप्ताह तक घना कोहरा और गलन होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि छह किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। सुबह लगभग 11 बजे धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। शाम पांच बजते ही बाजारों में सन्नाटा की स्थिति हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें