फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती सहित सात लोग निकले पॉजीटिव, संख्या हुई 85

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इस माह में एक सप्ताह के ब्रेक के बाद फिर से जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित सात नए लोगों की रिपोर्ट आ गई। इसमें शहर के पांच लोग शामिल है, जबकि दो घोसी तहसील के भटमीला गांव निवासी पति-पत्नी हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बीएचयू से पहले चरण में आई चार रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। इसमें एक नगर के राजारामपुरा मुहल्ला का निवासी युवक है। जबकि पहले से हॉटस्पॉट बने छोटी रहजनिया में एक महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है। वहीं घोसी तहसील के भटमीला गांव निवासी दंपती पॉजिटिव पाए गए। चार नए केस मिलने पर प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग का अमला तीनों जगहों पर पहुंचे।
यहां नगर में राजाराम पूरा को दसवां तथा बड़राव ब्लाक के भटमिला गांव को जिले का 36वॉ हॉटस्पॉट बनाते हुए चारों मरीजों को परदहा कोविड अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। शाम चार बजे आई दूसरी रिपोर्ट में निजी अस्पताल के कर्मचारी जो कि पॉजिटिव था। उसके संपर्क में आए तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 85 हो गई है। इसमें 57 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 26 है।
विज्ञापन

तीन जगहों पर हुई 220 लोगों की सैंपलिंग
मऊ। स्वास्थ्य विभाग की तीन सैंपलिंग टीम ने एक साथ दो हॉटस्पॉट क्षेत्र तथा आईसोलेशन कोच से 220 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। नगर के हट्टी मदारी स्थित हॉटस्पॉट बने शहर कोतवाली से पुलिसकर्मियों तथा आस पास सहित 100 लोगों का सैंपल लिया गया। उधर खीरीबाग हॉटस्पॉट से 54 लोगों का सैंपल लिया गया गया। इसके साथ ही ही आईसोलेशन कोच में भर्ती पांच संदिग्धों का सैंपल लिया गया। इसके अलावा अन्य 61 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजागा। सैंपलिंग टीम में डॉ. अशफाक, डॉ. जावेद, डॉ. एमए खान, डॉ. एसएन यादव, अर्बन कोआर्डिनेटर देवेंद्र यादव, बालाजी, राहुल आदि कोरोना वॉरीयर्स मौजूद रहे।
आईसोलेशन कोच में भर्ती मरीजों का जान हॉल
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह रविवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर खड़ी आईसोलेशन कोच में रखे गए संदिग्ध मरीजों का हाल जानने पहुंचे। यहां उन्होंने मेडिकल टीम के चिकित्सकों से संदिग्धों के उपचार संबंधित जानकारी ली। साथ ही मरीजों से भोजन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ अपर सीएमओ डॉ. वकील अली, डॉ. अतुल कुमार शर्मा, शिवप्रसाद, दुर्गाप्रताप सिंह, मनोज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें