फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुठभेड़ में सात पशु तस्कर गिरफ्तार, सात गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली के सुरहूरपुर मोड़ के पास से बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात पशु तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। तस्करों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा और मोबाइल और पिकअप में लदे सात गोवंश बरामद किया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर बृहस्पतिवार को सुरहूरपुर मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक पिकअप को रुकने का इशारा किया। पिकअप की रफ्तार तेज कर तस्करों ने पुलिस पर तमंचा से फायरिंग कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उसमें बैठे सात लोगों को पकड़ लिया। पिकअप में क्रूरता पूर्वक सात गोवंश बंधे मिले।
तस्करों ने अपना नाम सरायलखंसी थाना के अलीनगर निवासी गुलाम रब्बानी, बीचलापुरा सरवा निवासी खुर्शीद अहमद, सहनपुर निवासी जाहिद अली, कोपागंज थाना के फतेहपुरताल नरजा निवासी नसीम अहमद, सोनू कुमार, गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के निजामुद्दीनपुर निवासी अली मुख्तार, जलालाबाद निवासी सलमान अहमद बताया। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए सभी तस्करों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया। मुठभेड़ में कोतवाल संजय त्रिपाठी, अवधेश यादव, राजेश वर्मा, अखिलेश सिंह, विजय यादव, एसओजी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें