फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माह के अंत में गोबर गैस प्लांट से गैस एवं विद्युत उत्पादन होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को विकासखंड परदहां के ग्राम पंचायत रणवीरपुर में निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एडीपीआरओ से गैस एवं विद्युत उत्पादन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्लांट को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 31 लाख रुपए है, इसका निर्माण शासन द्वारा चयनित कार्यदाई संस्था एमएस अरुणा ग्रीन वेंचर्स द्वारा हो रहा है। इस परियोजना की गैस निर्माण क्षमता 60 क्यूबिक लीटर है। इसके अलावा, इससे 15 किलोवाट बिजली का उत्पादन भी किया जाएगा। उत्पादित गैस का प्रयोग आसपास के लोगों के घरों में भी रसोई गैस के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
इसके अलावा, बिजली उत्पादन से गो आश्रय स्थल एवं आसपास के सरकारी विद्यालयों में विद्युत सप्लाई भी हो सकेगी। इस गोबर गैस प्लांट का निर्माण ग्राम पंचायत रणवीरपुर स्थित वृहद अस्थाई को आश्रय स्थल के निकट हो रहा है, जिससे पर्याप्त मात्रा में गोबर की उपलब्धता भी सुनिश्चित रहेगी। परियोजना पर कार्य डेढ़ महीने पहले प्रारंभ हुआ था। नवंबर के अंत तक इस परियोजना से गैस एवं विद्युत उत्पादन का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एडीपीआरओ महेंद्र कुमार रजक, नायब तहसीलदार सदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें