सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के गाजीपुर तिराहा पर सफाई करते नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी
मऊ। जिले में ''''सेवा संकल्प अभियान'''' के तहत सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने गाजीपुर तिराहे पर श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया।
अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना और लोगों को जागरूक करना था। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई की गई। नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डॉ. मणि भूषण तिवारी, सत्यप्रकाश यादव, बलराम पांडेय सहित अन्य नपा अधिकारी शामिल रहे।