फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लंबे समय से अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाली नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा समाप्त की जाएगी। विभाग द्वारा यह सख्त कदम इनके काफी समय से अनुपस्थित रहने और तीन बार नोटिस का जवाब नहीं देने पर उठाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों संचालित हो रहे हैं। इसमें कई केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं काम करती हैं। बताया कि विभागीय जांच में परदहा ब्लाक के भदेसरा आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम की सहायिका सुभावती देवी, हरपुर द्वितीय की सहायिका सरस्वती देवी ,मुहम्मदाबाद में इटौरा चौबेपुर की सहायिका पानमती देवी लंबे समय से काम पर नहीं जा रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह से कोपागंज ब्लाक के भरथिया कादीपुर की सहायिका मनोरमा गुप्ता, फतेहपुर मंडांव ब्लाक की ग्रामपंचायत गांगेवीर की सहायिका सिन्धु देवी भी अनुपस्थित चल रही हैं। नगर के भोजम्मन दोयम की सहायिका प्रीति बरनवाल, छित्तनपुरा की सहायिका सुनीता देवी, ताजोपुर की सहायिका नूरजहां और मोहसिनपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आभा पांडेय भी लंबे समय से अनुपस्थित हैं।
इससे स्पष्ट है कि यह सभी कार्य करने की इच्छुक नहीं है। बताया कि इस संबंध में इन सभी को विभाग ने कई बार नोटिस देकर सूचना दी लेकिन असर नहीं हुआ। बताया कि अनुपस्थित रहने के कारण इनका मानदेय बंद कर दिया गया है। तीन दिन के अंदर इनके द्वारा विभाग के समक्ष अनुपस्थित अवधि के कारणों को लेकर साक्ष्य नहीं रखा गया तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें