फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एई सहित चार जेई की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जल निगम में भर्ती के तहत जिले में भी एक सहायक अभियंता और चार अवर अभियंताओं की तैनाती हुई थी। बीते माह सरकार द्वारा कराई गई जांच के बाद यहां तैनात पांचों अधिकारियों की सेेवा समाप्त कर दी गई। पिछले दिनों शासन से बर्खास्तगी का आदेश मिलने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सपा शासनकाल में 2016 में जल निगम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता और लिपिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें परीक्षा आयोजित होने के बाद साक्षात्कार आदि की प्रक्रिया पूरी होने पर सफल आवेदकों कीतैनाती दी गई थी। इसके तहत मऊ जनपद में वर्तमान में सहायक अभियंता और चार अवर अभियंता तैनात हुए थे। बीते दो साल ये सभी जल निगम कार्यालय में काम कर रहे थे। सरकार की ओर से सपा शासनकाल में हुई नियुक्तियों की जांच कराई जा रही थी। गत सप्ताह इस संबंध में शासन स्तर से तैनात किये गए सहायक अभियंता और चारों अवर अभियंता का आदेश जारी कर दिया गया। बुधवार की देर रात जिले में आदेश पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जल निगम के अधिशासी अभियंता एमवे किदवई ने बताया कि विभाग में तैनात एक सहायक अभियंता व चार अभियंता की सेवा समाप्त करते हुए सभी को आदेश की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें