फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर बनाया फंदा और झूल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के धनौली गांव निवासी एक अधेड़ का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। मृत रमेश यादव 50 पुत्र जगरन्नाथ दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली गांव का निवासी था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां तथा एक पुत्र हैं। परिवार के सदस्यों की मांने तो बुधवार की शाम रमेश घर से निकला, इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह उसकी लाश घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर सत्ती माई के स्थान पर पेड़ से लटकी मिली। शव पेड़ से लटका देख लोगों ने इसकी सूचना उसके परिवार के सदस्यों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल की। मृतक की पत्नी राजमती ने बताया कि पति बीते कुछ दिनों से तनाव में थे। बुधवार की रात वह ररिवार के सदस्यों को बिना सूचना दिए ही घर से निकले थे। सुबह लोगों ने उनके फांसी पर लटके होने की सूचना दी। उधर, मृत रमेश के परिवार के सदस्य उसकी मौत पर बिलखते रहे। परिवार में पत्नी राजमती के अलावा दो पुत्रियां अनिता 18, सुनीता 12 के साथ पुत्र विजय प्रताप 15 हैं। पिता की मौत ने उन्हें तोड़ दिया है। रमेश खेती किसानी के साथ दूध बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था।थानाध्यक्ष राज केशर सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें