मऊ। वाराणसी रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बुधवार की देर शाम करीब सात बजे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताते चले कि 12 मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी का वार्षिक निरीक्षण प्रस्तावित है।
इसको देखते हुए बृहस्पतिवार की देर शाम सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा बेल्थरारोड स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद सड़क मार्ग से मऊ जंक्शन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्थानीय रेलवे अधिकारियों के साथ पूछताछ कार्यालय, आरक्षण खिड़की, यात्री प्रतीक्षालय सहित विभिन्न प्लेटफार्मों एवं पार्सल घर का जायजा लिया। पार्सल घर के पास कमियां नजर आने पर सीनियर डीसीएम ने खामियां दुरस्त करने का निर्देश दिया। वहीं प्लेटफार्म संख्या एक पर कई स्थानों पर रंग-रोगन में कमी नजर आने पर उसे दुरस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसीएम अजय सुमन, डीसीआइ वाराणसी सिटी विनय कुमार यादव, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक डीके राय आदि उपस्थित थे।