टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से रविवार को नगर स्थित एक प्लाजा में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर 25 वर्ष व उसके अधिक समय तक कार्य करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही टैक्स बार के दिवंगत अधिवक्ताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार अरोरा रहे। में वैट की विसंगतियों पर विचार विमर्श किया गया। व्यापारियों के हित के लिए सुझाव शासन को भेजने का निर्णय हुआ।
मुख्य अतिथि टैक्स बार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार अरोरा ने बालकृष्ण तिवारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, इशरत कमाल आजमी, शीतला प्रसाद बरनवाल, कृष्ण बिहारी तिवारी, परवेज अख्तर, शब्बीर अहमद, आरपी सिंह,डीएन शाह, शिवानंद चौबे सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पूर्व एसोसिएशन के दिवंगत अधिवक्ताओं स्व. सत्येंद्र नाथ गुप्त, स्व. सीता राम बरनवाल, स्व. रमेश चंद्र गुप्त, स्व. सुदर्शन सिंह काे श्रद्धासुमन अर्पित किया।
बीके तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव रहे। उधर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने टैक्स बार एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक में व्यापारी प्रतिनिधि के रुप में प्रतिभाग किया।
टैक्स बार के प्रथम जनपदीय इकाई के सहयोग में व्यापार मंडल ने टैक्स बार के प्रथम जनपदीय अध्यक्ष स्व. सीताराम बरनवाल की स्मृति में 25 वर्षो से लगातार प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता बंधुओं को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुज्जमा व जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल के नेतृत्व में 10 वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित हुए। कार्यक्रम में इशरत इकबाल लारी, तारिक अंसारी आदि रहे।