फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को चाय पिलाकर दिनेश बन गया सेलिब्रेटी

Tue, 13 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सेल्फी में राहुल गांधी संग विक्रांत।
विज्ञापन
राहुल गांधी और गुलामनबी आजाद को चाय पिला कर अतरारी चुंगी का चाय विक्रेता दिनेश मद्धेशिया और राहुल के साथ सेल्फी लेने वाला उसका पुत्र विक्रांत अब कस्बे का सेलिब्रेेटी है। उसका कहना है कि राहुल के आने के बाद से उसका भाग्योदय हो गया है। रविवार से ही दूकान पर भीड़ लगने लगी है, चाय और समोसे की बिक्री बढ़ गई है। यहां आने वाला हर कोई यही जानने के लिए उत्सुक है कि राहुल से उसकी क्या बातें हुई, और उन्होंने नाश्ते में क्या खाया।
विज्ञापन


रविवार को किसान रथ के साथ आ रहे राहुल गांधी का सैकड़ों गाड़ियों का काफिला मुबारकपुर महुम्मदाबाद गोहना मार्ग पर अतरारी चुंगी के पास अचानक रुका तो उस छोटे बाजार में हलचल मच गई। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए आसपास की दूकानों पर खड़े लोग अचानक उन्हें गाड़ी से उतरते देख अचकचा गए। जब तक कोई कुछ समझता राहुल पास की चाय की दूकान की ओर बढ़े तो चाय विक्रेता दिनेश मद्धेशिया भौचक्क हो गया। राहुल ने पहले उसे नमस्कार किया और फिर हाथ मिलाया, इसके बाद हालचाल पूछा। राहुल को यो अपने सामने पाकर दिनेश के मुंह से कुछ बोल ही नहीं फूट रहे थे, तभी राहुल ने पूछा,  कुछ नाश्ता करा सकते है? दिनेश ने हां करने के साथ उनके सामने गरम इमरती के साथ समोसा और छनी हुई हरी मिर्च अखबार के टुकड़े पर परोस दी।

दिनेश बताते हैं कि राहुल के खाने से पहले एसओजी के एक जवान ने पहले उसे चखा, उसके बाद राहुल ने खाना शुरू किया। राहुल गांधी व गुलाम नवी आजाद ने एक एक समोसा व इमरती खाई और पानी पिया। इस बीच गरम चाय तैयार हो चुकी थी । एक चाय पीने के बाद राहुल ने एक और चाय मांगी और पीने के बाद आगे के सफर के लिए दस बोतल पानी गाड़ी में रखवाया। दिनेश के 250 रुपये के बिल के एवज में उन्होंने उसे सात सौ रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन


चलते चलते उन्होंने उससे एक बार फिर से हाथ मिलाया और इमरती समोसा की तारीफ भी की। राहुल के जाने के बाद दिनेश की दूकान पर पहुंचने वालों का तांता लग गया है। हर कोई राहुल बारे में ही जानने को उत्सुक है। सोमवार को दिनेश के पुत्र विक्रांत ने बताया कि दो दिनों से उसकी दूकान की बिक्री बढ़ गई है। दूकान पर आने वाला हर युवक राहुल गांधी द्वारा इमरती व समोसा खाने की जानकारी पर उसी की फरमाइश कर रहा है। राहुल के साथ सेल्फी ले चुका विक्रांत भी अब स्थानीय लोगों के लिए सेलिब्रेटी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें