फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व कर निर्धारण से आएगी एकरूपता और समानता : अरशद जमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि एक अप्रैल 2025 से स्व कर निर्धारण की व्यवस्था लागू होगी। योजना के लागू होने से कर निर्धारण में एकरूपता, समानता और पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

बताया कि जिसका कर अधिक होगा वो कम हो जाएगा। जिसका कम होगा उसका अधिक हो जाएगा। भूमि पर भी कर निर्धारित हो जाएगा। नगरपालिकाध्यक्ष बृहस्पतिवार को नगरपालिका के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि नियमावली में चार स्लैब बनाए गए हैं। ये स्लैब मार्गों की चौड़ाई के आधार पर भवनों पर कर निर्धारण की व्यवस्था देते हैं। 24 मीटर से ऊपर चौड़े मार्ग पर, 24 से कम और 12 मीटर से अधिक चौड़े मार्ग पर, 12 मीटर से 9 मीटर के मार्ग पर और 9 मीटर से जीरो मीटर के मार्ग पर स्थित भवनों का अलग-अलग रेट निर्धारित होगा। तीन स्लैब पर कोई आपत्ति नहीं है। चौथा स्लैब नौ मीटर से जीरो मीटर तक का है, इसका मतलब ये हुआ कि जो भवन या भूमि 30 फीट के मार्ग पर स्थित है उस पर जो कर निर्धारित होगा वही कर तीन फीट चौड़े मार्ग पर स्थित भवन पर भी निर्धारित किया जाना है, जो तर्कसंगत नहीं है।सरकार को नौ मीटर से जीरो मीटर के स्लैब को खत्म कर दो और स्लैब, अर्थात 9 मीटर से 3 मीटर तक और 3 मीटर से जीरो मीटर तक बनाया जाना चाहिए। अगर सरकार ने हमारी ये मांग मान ली तो 10 फीट चौड़े या उससे कम चौड़े मार्गों पर स्थित भवनों का रेट 25 से 30 प्रतिशत और कम हो जाएगा। बताया कि नगर विकास मंत्री को इस मामले में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें