फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग मिलेगी

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव बीआरसी पर स्कूलों में सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार खेल अनुदेशक। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न ब्लाक संसाधन केंद्रों मेें चल रहा खेल अनुदेशकों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया। 124 खेल अनुदेशक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी अपनी न्याय पंचायतों के स्कूल की बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगें। प्रशिक्षण प्राप्त खेल अनुदेशकों को सेल्फ डिफेंस लिखा टी शर्ट वितरित किया गया। जिले में 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा छह कस्तूरबा आवासीय विद्यालय हैं। अधिक छात्रसंख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए और मजबूत बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए जिले के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर 124 खेल अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया गया। खेल अनुदेशकों को जूडो, कराटे, ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी अनुदेशक अपनी अपनी न्याय पंचायत में बालिकाओं को जागरूक कर आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगें। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रशिक्षण प्राप्त खेल अनुदेशकों को सेल्फ डिफेंस लिखा टी शर्ट वितरित किया गया। इस बाबत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अखिलेश सिंह का कहना है कि प्रशिक्षित खेल अनुदेेशक अधिक छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें