फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से 100 किमी दूर अस्पताल में मौत से लड़ रही थी महिला, इस शख्स ने जान बचाकर पेश की मिसाल

Wed, 18 Mar 2020 06:48 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
रक्तदान करता सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित सर्जन डॉ. शिव शंकर शाही के गनर अमर कांत ने खून देकर एक महिला की जान बचा ली। गोरखपुर से 100 किलोमीटर दूर मऊ के एक अस्पताल में गर्भवती महिला का सफल ऑपरेशन हुआ है और अब वह स्वस्थ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के देवरिया दुल्हनपुर निवासी 27 वर्षीय गर्भवती सरस्वती देवी का प्रसव होना था। रक्तस्राव ज्यादा होने की वजह से डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। महिला को बी पॉजीटिव ब्लड की जरूरत थी।

खून के बदले खून की जरूरत आन पड़ी। इसकी जानकारी गनर अमर कांत को जैसे ही हुई, उन्होंने डॉक्टर शिव शंकर शाही से बातचीत कर रक्तदान की इच्छा जताई। मऊ में बी पॉजीटिव ग्रुप का खून नहीं था।
विज्ञापन


गनर अमरकांत ने रक्तदान किया, जिसके बदले खून को मऊ पहुंचाया गया और फिर महिला का ऑपरेशन हो सका। अमरकांत के इस काम ने न सिर्फ दो जिंदगियां बचा लीं, बल्कि कई लोगों को प्रेरणा भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें