फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र दिव्यांगजनों का चयन कर दें लाभ

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला अधिकारी अरुण कुमार संबंधित विभागों से कहा है कि वह पात्र दिव्यांगजनों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करें। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल सके। वह बृहस्पतिवार को समाज कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं श्रम विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि पेंशनरों का आधार लिंक करा लें, जिससे किसी भी पेंशनर की पेंशन रुकने न पाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि 10 जून तक 170 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। अभ्युदय योजना पर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि डीसीएसके पीजी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाएं चलाई जा रही है। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को शासन स्तर से मिलने वाले समस्त योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर देने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण किए जाने की व्यवस्था है। मोहम्मदाबाद गोहना में संचालित वृद्धाश्रम में 85 व्यक्ति पंजीकृत हैं। अब जनपद स्तर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धाश्रम समिति को भुगतान किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी, मोहम्मदाबाद गोहना में संचालित वृद्धाश्रम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें