डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सदर तहसील पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण के बाद मौजूद जि?
- फोटो : MAU
मऊ। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यालय पर विचार गोष्ठी में उन्हें आधुनिक भारत का चाणक्य बताया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हौसला प्रसाद उपाध्याय ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक विधान, एक प्रधान के संकल्प को पूरा करने में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि डा. मुखर्जी आधुनिक भारत के चाणक्य थे, उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन लगा दिया। कहा कि आज कश्मीर पंजाब और बंगाल यदि भारत का हिस्सा है तो उसमें डा. मुखर्जी का योगदान महत्वपूर्ण है। संयोजक जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी लोग डॉ. मुखर्जी के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता को अभियान की तरह प्रसारित करे। इस दौरान डा. एचएन सिंह, भरत लाल राही, अशोक सिंह, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, नूपुर अग्रवाल, सुनील यादव, रमेश राय, सचिंद्र सिंह, अंजनी सिंह, राघवेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी, रामप्रवेश राजभर, डा.ज्योति सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, पुनीत यादव, कृष्ण कांत राय, अखण्ड सिंह, अभिषेक राय शामिल रहे। मुहम्मदाबाद गोहना : करहा मंडल के सुरहुरपुर ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को अतुलनीय बताया। कहा कि श्रीनगर की जेल में 23 जून 1953 को उनकी मौत हो गई। डॉक्टर उमेश सरोज ने कहा कि श्यामा प्रसाद अखंड भारत के पक्षधर थे। कार्यक्रम में छोटू प्रसाद, मुन्ना सिंह, लालजी वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अंकित सरोज सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दोहरीघाट में डा0 श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते भाजपा कार्यकर्ता।स- फोटो : MAU