फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे के ऊपर रही सुरक्षाकर्मियों की नजर

Sun, 19 Jul 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां एक दिन पूर्व ही कर ली थी। शनिवार की सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए बावजूद घोसी के हमीमदपुर और इंदरपुर में दो पक्षों के विवाद हो गया। हालां कि जिले अन्य स्थानों पर मुश्तैदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने कमान संभाली रखी। नगर में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने चक्रमण कर सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में एआरएफ एवं पीएसी और पुलिस के जवान लगाए गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को ईद की नमाज का लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 300 सुरक्षाकर्मी एवं  खुफिया विभाग के लोग सादे वेश में असामाजिक तत्वों एवं अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए लगाए गए थे। प्रभावशाली व्यक्तियों जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं उन पर वैज्ञानिक पद्धति से नजर रखी जा  थी। त्योहार के मद्देनजर जिले में चार कंपनी पीएसी एवं एक कंपनी आरएएफ आ चुकी है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद तो नजर आई लेकिन ग्रामीण क्षेत्र घोसी कोतवाली के हमीदपुर और इंदरपुर में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि प्रशासन ने मामले को काबू कर लिया। नगर में सीओ सिटी सुरक्षा की कमान संभाले रहे। वहीं घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मधुबन में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। ईद के त्यौहार के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी अधिकारियों ने चैन की सांस ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें