फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी में ले जाने के बाद दो दिन से अधिक रखा सिलिंडर तो जब्त होगी सिक्योरिटी मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में व्यवसायिक गैस सिलिंडर ले जाने के बाद लोग उन्हें लौटाना भूल जा रहे हैं। मन मुताबिक एजेंसी पर सिलिंडर पहुंचाए जा रहे हैं। ऐसे में अन्य लोगों को सिलिंडर मिलने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

इस परेशानी को देखते हुए जिलापूर्ति अधिकारी ने दो दिन से अधिक सिलिंडर रखने वालों की सिक्योरिटी मनी जब्त करने की तैयारी की है।
विभागीय अधिकारियों और एजेंसी संचालकों का कहना है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी आवेदक लगातार फोन करने के बावजूद जल्दी सिलिंडर नहीं लौटा रहे हैं। इस वर्ष 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 अप्रैल और मई माह में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 को विवाह के शुभ मुहुर्त हैं। इन तिथियों पर रोजाना जिले में 100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हर जगह औसतन 500 से 4,000 लोगों के लिए खाना बनाने का दावा करते हुए लोग गैस सिलिंडर के लिए आवेदन कर रहे हैं। जिले में व्यवसायिक सिलिंडर के 100 कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण देश में सप्लाई कम होने के चलते बीते 5 मार्च से घरेलू और व्यवसायिक सिलिंडर की कुछ हद तक कमी हुई है। पहले वैवाहिक कार्यक्रम में लोग घरेलू सिलिंडर का ही उपयोग करते थे, लेकिन अब इसके लिए व्यवसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पड़ी शादियों के लिए विभाग में 460 आवेदन आए हैं। 500 लोगों के कार्यक्रम के लिए एक सिलिंडर, उससे अधिक के लिए दो और अधिकतम तीन सिलिंडर सप्लाई की अनुमति मिल रही है।
20 किलो के व्यवसायिक सिलिंडर की कीमत 2,285 रुपये और 5 किलो के सिलिंडर की कीमत 650 रुपये तक है। एक बड़ा सिलिंडर लेने पर एजेंसी पर लगभग 2,400 रुपये और छोटे सिलिंडर के लिए लगभग 1,500 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करना अनिवार्य है।
शुरूआती दिनों में सिलिंडर ले जाने के बाद खाली सिलिंडर लौटाने में लापरवाही के कारण बचे लोगों को सिलिंडर देने में परेशानी होने लगी। इसे देखते हुए जुर्माने के तौर पर सिक्योरिटी मनी जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

एक मुहुर्त पर करीब 70 से 80 लोगों को सिलिंडर की डिलिवरी करनी है। खाली सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से इसमें परेशानी हो रही है। सहालग अभी 14 मई तक है। इस परेशानी को देखते हुए सभी से दो दिन में सिलिंडर लौटाने की अपील की गई है। ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। - राघवेंद्र कुमार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें