फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 लोगों के विरूद्ध हुई धारा 110 की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों के कुल 63 लोगों के खिलाफ धारा 110 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया गया है। यह कार्रवाई उप-जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की तरफ से संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस की रिपोर्ट पर किया गया है। विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की अराजकता अथवा चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के सात लोगों को धारा 110 के अंर्तगत पाबंद किया गया है। इसके अलावा चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के 23 और रानीपुर थाना क्षेत्र के 33 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गांवों में मनबढ़ किस्म के लोगों अथवा जिनके खिलाफ पूर्व में कोई मुकदमा कायम है ऐसे लोगों को चिंहित कर रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में प्रेषित किया था। इस संबंध में कुल 63 लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें