फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में बड़रांव का सेक्रेटरी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विकास अधिकारी विजयशंकर राय ने खंड विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर शनिवार को बड़राव ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़रांव ग्राम विकास अधिकारी जयप्रकाश को निलंबित कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी जयप्रकाश पर आरोप है कि उसने ग्राम पंचायत बड़रांव में सेक सूची 2011 के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की सत्यापन आख्या समय से नहीं सौंपा। उसने अपात्रों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। सेक्रेटरी द्वारा उपलब्ध कराई गई 37 लाभार्थियों की सूची में 32 अपात्र पाए गए। उसने एनआरएलएम योजना की उपेक्षा किया। 15 फरवरी 20 तक एक भी समूह का गठन नहीं किया गया। सहायक विकास अधिकारी द्वारा बार-बार मांगे जाने के बावजूद ग्राम निधि खाता (शौचालय) का स्टेटमेंट आफॅ एकाउंट नहीें उपलब्ध कराया। पप्पू नामक ग्रामीण की शिकायत पर कराई गई जांच में स्पष्ट हुआ कि 10-15 वर्ष पूर्व बने 11 शौचालयों को दिखाकर वित्तीय अनियमितता की गई। 14 वें वित्त के तहत कराए गए कार्यों की प्रिया साफ्ट पर की गई फीडिग से कार्य स्थल एवं व्यय राशि स्पष्ट नहीं होने से वित्तीय अनियमितता झलकती है। ग्राम विकास अधिकारी ने जीआईआरएस निस्तारण में भी रुचि नहीं लिया है। इन आरोपों के चलते जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने उन्हें निलंबित कर दिया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट को इन आरोपों की विस्तृत जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें