फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के पहले दिन हड़ताल पर रहे पैक्स सचिव, नहीं रही वैकल्पिक व्यवस्था:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में धान खरीद के पहले ही दिन मंगलवार को सचिव हड़ताल पर चले गये। इससे सभी धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। गत वर्ष धान खरीद का कमीशन न मिलने के विरोध में पैक्स सचिवों की हड़ताल के चलते क्रय केंद्रों पर ताला लटका मिला। हालांकि क्रय केंद्रोें पर किसानों की कमी भी देखी गयी।
विज्ञापन

धान की खरीद के लिये इस बार जिले में 49 धान क्रय केंद्र बनाये गये हैं। इसमें पीसीएफ के 30, एफसीआई के दो तथा विपणन के 17 क्रय केंद्र खोले गये हैं। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक की जानी है। धान खरीद का लक्ष्य 60 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। धान खरीद शुरू होने के पहले दिन सचिवों की हड़ताल के चलते समस्त क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। क्रय केंद्रों पर पोस्टर बैनर लगाये गये हैं। एआर साधन सहकारी समितियां के अनुसार गत वर्ष धान खरीद में कमीशन का भुगतान न होने से सेक्रेेटरी हड़ताल पर चले गये हैं।
अधिकारियों के अनुसार अभी किसान धान की कटाई में लगे हुये हैं। इसलिये क्रय केंद्रों पर धान लेकिन किसानों को आने में कुछ दिन आ लग सकते हैं। अगैती धान की किसानी करने वाले कटाई में लगे हुये हैं। उम्मीद है कि अगले हफ्ते से केंद्रों पर किसानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एआर जगदीश प्रसाद ने बताया कि इस बार जिले में 60 हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। खरीद के लिये 49 धान क्रय केंद्र बनाये गये हैं। इसमें पीसीएफ के 30, एफसीआई के दो तथा विपणन के 17 क्रय केंद्र खोले गये हैं। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें