चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर चोर दवाइयां तथा कुर्सी चुरा ले गये। मंगलवार की सुबह अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में केंद्र प्रभारी ने चोरों को आरोपित करते हुए चिरैयाकोट थाने में तहरीर दी।
सौंपी तहरीर में धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वह चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की रात रोज की तरह स्वास्थ्य केंद्र को बंद करके घर चले गये। देर रात चोरों ने अस्पताल के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। स्टोर रूम का भी ताला तोड़ दिया। दवाइयां तथा वहां दो कुर्सी उठा ले गये।