फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत का चार्ज देख रहा सेक्रेटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। ब्लाक पर एडीओ पंचायत के पद पर परदहा से स्थानांतरित होकर रविंद्रनाथ यादव को लगभग डेढ़ महीने बाद भी चार्ज नहीं दिया गया है। एडीओ पंचायत का काम पिछले 17 महीनों से एक सेक्रेटरी देख रहे हैं। तत्कालीन एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्रा को 28 जून 2019 को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किए जाने के बाद से ही एडीओ पंचायत का चार्ज सेक्रेटरी के पास है।
विज्ञापन

11 जुलाई 2019 को रतनपुरा ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी तारक नाथ को एडीओ पंचायत का चार्ज दे दिया गया। लगभग 17 माह से रतनपुरा ब्लाक एडीओ पंचायत से विहीन रहा। 25 सितंबर 2020 को रविंद्र नाथ यादव को रतनपुरा एडीओ पंचायत के पद पर तैनाती दी गई। लेकिन लगभग डेढ़ महीने हो गए। उनके पास कोई काम ही नहीं है। एडीओ पंचायत का कार्यभार अब भी सेक्रेटरी के तारकनाथ के पास ही है। खंड विकास अधिकारी नवागत एडीओ पंचायत को कार्यभार दिलवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि सेक्रेटरी पर कुछ विशेष लोगों का वरदहस्त है। इसीलिए सेक्रेटरी से चार्ज एडीओ पंचायत को दिलाने में जिम्मेदार अधिकारी रुचि नहीं ले रहे है। एडीओ पंचायत का काम सेक्रेटरी को करते देख और एडीओ पंचायत को बैठे देख ग्राम प्रधानों सहित ब्लाक के अन्य कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता का कहना है कि एडीओ पंचायत को सोमवार तक चार्ज दिलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें