फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों पर निगरानी बढ़ाएगा माध्यमिक शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग निगरानी बढ़ाएगा। पढ़ाई में हीलाहवाली, नियमित कक्षाएं संचालित न किए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में 14 सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों में लगभग 950 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश चल रहा है, लेकिन शासन की तरफ से संस्कृत विद्यालयों में कक्षाएं नियमित संचालन करने की कवायद तेज हो गई है। संस्कृत विद्यालयों में बच्चों की कमी है, जो बच्चे हैं वहां भी उन्हें शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं दिखाते। इसलिए विद्यार्थियों का रुझान संस्कृत के प्रति कम हो रहा है। इसको देखते हुए सरकार की तरफ से संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। शिक्षकों की मनमानी रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं। कम विद्यार्थी और अधिकारियों की नजर में ज्यादा न रहने की वजह से पठन-पाठन की लापरवाही ज्यादा बढ़ जाती है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर संस्कृत विद्यालयों की भी अन्य माध्यमिक विद्यालयों के तरह ही मॉनिटरिंग की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक या उनके अधीनस्थ समय-समय पर विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। उस दौरान देखा जाएगा कि सभी कक्षाएं नियमित रुप से चल रही है या नहीं। यदि कहीं नियमित कक्षाएं संचालित न किए जाने की स्थिति मिलती है तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। इसके लिए संस्कृत शिक्षा परिषद ने शैक्षिक कैलेंडर भी जारी किया है। निरीक्षण के दौरान उसे कैलेंडर के अनुसार पठन-पाठन का जायजा लिया जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें