फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 36 घंटे में दूसरी घटना, रेलवे ट्रैक पर पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना/ करहा। मुहम्मदाबाद गोहाना कस्बा के रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट पर आज एक बार फिर हादसा हुआ। 36 घंटे में दूसरी घटना जहां तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा पलटी। संयोग से कोई ट्रेन नहीं आने से बड़ा हादसा टला। आसपास मौजूद लोगों ने कार को उलट पलटकर पटरी से हटाया। इस दौरान कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौका पाकर कार सवार वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग हादसों का सबब बनता जा रहा है । बताते चले कि बीते सोमवार की भोर में गाजीपुर चिरैयाकोट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम वहां बने लोहे के एंगल को तोड़कर रेलवे लाइन की तीसरी पटरी पर पहुंच गई। 36 घंटे बाद बुधवार की रात लगभग 8:30 बजे एक बार फिर उसी तरह की घटना हुई। करहाँ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार एक बार फिर रेल पटरी पर जाकर वहीं पलट गई।
वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर कार को रेल ट्रैक से हटाया। दुर्घटना में कार पूरी क्षतिग्रस्त हो गई।चालक पूरी तरह से नशे में था। क्रॉसिंग के ठीक पहले दाहिने तरफ मुड़ने के बजाय स्पीड इतनी तेज थी कि सीधे पटरी पर जाकर पलट गई। गनीमत रहा कि हादसे में एक बार फिर से कोई जान मॉल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें