मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को कोविड-19 महामारी के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रवासी मजदूरों के आने का डाटा बेस तैयार करनेे के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिया। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों और जनपद के श्रमिकों को मई और जून माह में एक-एक हजार रुपये दिया जाना है, और ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्योदय कार्डधारकों को माह मई, जून एवं अगस्त तक पांच किलों अनाज प्रति यूनिट के हिसाब से दिया जाएगा। जिसका पैसा नहीं लगेगा। जिलाधिकारी ने जनपद में अधिक से अधिक श्रमिकों एवं किसानों का पंजीकरण कराकर उन्हें लाभ दिलाने का निर्देश दिया। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को चिंहित कर उनका नाम, पता, खाता संख्या, आईएफसी कोड एवं पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेगें। तथा नोडल अधिकारी द्वारा पात्र व्यक्तियों के डाटा का मिलान करके ही राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर फीड कराएंगें। कहा कि किसी भी दशा में मृतक व्यक्ति का नाम न फीड होने पाए साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति से पैसा लिया गया और उसकी शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। कोविड-19 दवा किट का वितरण करते समय जिन परिवार या व्यक्ति को दे उनका नाम पता अवश्य नोट करें। जिलाधिकारी द्वारा सभी नगरी क्षेत्रों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण हुई मृत्यु की दशा में नगरीय निकायों की सीमान्तर्गत मृत्यु के पश्चात अन्तिम संस्कार विहित परंपरा यथा जलाने, दफनाने के लिए जिन परिवारों, व्यक्तियों के पास पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाती है उन परिवारों के लिए अधिशासी अधिकारी नि:शुल्क दाह संस्कार कराएंगें। सभी अधिशासी अधिकारियों के क्षेत्र एवं उनके मोबाइल नंबर नगर पंचायत कोपागंज 8189078475, अदरी 8189078477, दोहरीघाट 8189078478, अमिला 8189078479, घोसी 8189078480, वलीदपुर 8189078481, चिरैयाकोट 8189078482, मधुबन 8189078483, कुर्थीजाफरपुर 8189078484, मुबाद गोहना 9651837653, नगर पालिका परिषद मऊ 9151700777 मोबाइल नंबर पर संबंधित क्षेत्रों के लोग संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों मेें सैनिटाजेशन कराते रहें। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।