फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी से धान खरीद धीमी गति से चल रही है। किसानों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह बुधवार को साधन सहकारी समिति सलाहाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमी मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह ने क्रय केंद्र पर आए किसानों से समस्या पूछी। किसानों का कहना था कि क्रय केंद्र प्रभारी के हीलाहवाली करने से किसान बाजार में 13 रुपये प्रति किग्रा अपनी उपज बेचना पड़ रहा है।एसडीएम ने कम खरीद पर क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाया। कहा कि किसी भी दशा में अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी भी बहाने परेशान न किया जाए। किसी भी अन्नदाता को यदि परेशान किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें