घोसी। उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. सीएल सोनकर ने शनिवार को घोसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न पांच ड्रेनों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सिल्ट की सफाई कराने का निर्देश दिया।
उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. सीएल सोनकर ने घोसी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ ड्रेन कटिहारी बुजुर्ग से माधोपुर, अकटहा ताल ड्रेन बनियापार से माछिल, कपाई ताल ड्रेन भीरा से टकटेऊवा रामपुर, लामी ड्रेन लामी से शाहपुर ताल तक, बारा ताल ड्रेन बाराताल से चक वासुकी तक ड्रेनो का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि साफ सफाई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। इस पर उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. सीएल सोनकर ने सिचाई विभाग के कर्मचारियों को निश्चित गहराई ,चौड़ाई एवं लंबाई में सभी ड्रेनों के सिल्ट की सफाई करने का निर्देश दिया।