घोसी। उपजिलाधिकारी सुमित सिंह द्वारा बुधवार को नगर के बड़ागांव महमूदवाताल के पास विवादित जमीन का भौतिक निरीक्षण किया। बताते चले कि बड़ागांव महमूदवा ताल के पास दो पक्षों में बटवारे का विवाद वर्षों से चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्ष कई बार अधिकारियों के पास विवाद के निपटारे को लेकर पहुंचकर शिकायत कर चुके हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सुमित सिंह लेखपाल पंकज चौहान आदि के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर उपस्थित लेखपाल पंकज चौहान को नियमानुसार फाट बनाने का निर्देश देने के साथ कार्यालय में जल्द जमा करने का निर्देश दिया।