फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्टेनोग्राफर को जान से मारने की धमकी देने पर चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तहसील घोसी में उपजिलाधिकारी घोसी का वैयक्तिक सहायक और स्टेनोग्राफर पद पर तैनात बिहार राज्य के पटना जिला के बेलछी थाना के ग्राम बराह निवासी विपिन कुमार जो वर्तमान में परदहां स्थित एक किराए के मकान में रहते हैं। उसने बीते तीन फरवरी को घर पर आकर एक जमीन की पैरवी का आरोप लगाकर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मंगलवार की शाम को तीन नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार बीते तीन फरवरी को वह अपने परदहां मिल रोड स्थित किराए के मकान में था, तभी सुबह करीब 8:45 बजे परदहां निवासी चंदन, फरीन्दर, बेचू ने परदहां निवासी गोल्डेन सिंह की जमीन की पैरवी करने का आरोप लगाया। कहा कि गोल्डेन सिंह के दो बीघा जमीन पर उन सभी का कब्जा है। तुम्हारे पैरवी से यदि जमीन से कब्जा हटा तो तुम्हारे बेटा-बेटी और तुम्हें उठा लूंगा। पीड़ित का कहना है कि उसने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी या पुलिस विभाग में कोई पैरवी नहीं किया है। उनलोगों की धमकी से डर कर उसके बच्चे स्कूल नहीं जा रहे है। परिवार के अन्य लोग भी सहमे हुए है। पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी पुलिस को दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें