मधुबन। होली के पर्व के मद्देनजर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को शराब की चार लाइसेंसी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने दुकान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को एसडीएम अशोक कुमार ने कस्बा स्थित भैरोपुर मोड़, दरगाह सहित चार शराब की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले भैरोपुर स्थित शराब के ठेके पर छापा मारा। यहां पर टीम ने दस्तावेज देखने के साथ ही स्टाक भी चेक किया। उन्होंने मानीटर न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद टीम ने दरगाह स्थित बीयर दुकान का निरीक्षण किया। वहां दुकान के अंदर तो सीसी टीवी कैमरा लगा हुआ था लेकिन दुकान के बाहर न लगने पर वहां भी लगाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने इसके अलावा दरगाह की दो दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। सेल्समैन शराब खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो।