मऊ। माफिया मुख्तार के कथित सहयोगी आनंद यादव के सरवां स्थित इंटर कालेज से जुड़े तथ्यों की जांच मंगलवार को एसडीएम सदर ने की। जेल में निरुद्ध आनंद की ओर से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में हाईकोर्ट की ओर से जिला प्रशासन से आनंद यादव के इंटर कालेज से जुड़े तथ्यों से संबंधित सात बिंदुओं पर आख्या मांगी गई है। जिसे लेकर एसडीएम सदर हेमंत चौधरी ने कालेज पहुंचकर जांच की। बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कराकर हाईकोर्ट भेजी जाएगी।