फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, सात बंदी

Tue, 13 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ की घटना से नींद से जागा आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन। दोनों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी की गई और सात लोगों को गिरफ्तार कर सैकड़ों लीटर शराब बरामद की गई। टीम ने कई स्थानों पर सैकड़ों लीटर लहन भी नष्ट किया।
विज्ञापन



जिला आबकारी अधिकारी अवधेश ने मंगलवार को देवारा क्षेत्र में सीओ घोसी अजय कुमार के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान चंद्राबारी में विधिचंद्र को 240 लीटर शराब के साथ पकड़ा।

परीखापुर में छापेमारी कर बाबूलाल एवं शिवगोविंद चौहान इनके पास से 20-20 लीटर कचिया शराब बरामद किया। बड़की बारी गांव में छापा मारकर एक अवैध शराब की भट्ठी से सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया।
विज्ञापन


वहीं घाघरा के तलहटी क्षेत्र में छापेमारी करने पर कारोबारी फरार हो गए। अभियान में थानाध्यक्ष दोहरीघाट अशोक कुमार भी शामिल रहे।

शहर कोतवाली पुलिस ने मुंशीपुरा ओवरब्रिज के निकट एक स्थान पर छापेमारी कर खालिसपुर निवासी राजेंद्र को 27 शीशी अवैध शराब के साथ अभय रावत को गिरफ्तार किया।

सरायलखंसी पुलिस ने खालिसपुर से राजेंद्र को दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। घोसी संवाददाता के अनुसार उपनिरीक्षक रामइकबाल सिंह बड़ागांव निवासी तारकेश्वर मोड़ को दस लीटर अवेध शराब के साथ गिरफ्तार  कर आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। 


उध्ार,  विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामाशीष राय के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में आबकारी विभाग का पुतला फूंका।

इस दौरान लखनऊ में जहरीली शराब से हुई मौत का जिम्मेदार भी आबकारी विभाग को ही माना। कहा कि जिले में भी अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है।

इस पर नकेल नहीं लगाई गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। कहा कि जिले के हर थाना क्षेत्र में अवैध शराब का जाल बिछा हुआ है। शराब माफियाओं पर विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप् से सुजीत सिंह, रामकृष्ण भारद्वाज, रिंकू राय, प्रिंस श्रीवास्तव, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें