फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक टिकट के लिए मारामारी

Sun, 07 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विरोध जताते
विज्ञापन
 सफाईकर्मी पद के लिए आवेदन भेजने के लिए डाक टिकटों के लिए मारामारी मची है। कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आफिसों में टिकट की कमी  हो गई है। आवेदन पोस्ट करने के लिए टिकट नहीं मिलने पर आक्रोशित आवेदकों ने शनिवार  को कस्बा स्थित पोस्ट आफिस पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



मधुबन कस्बे में एक पोस्ट आफ़िस है। इसके अलावा दुबारी, मर्यादपुर,  दरगाह, सिपाह आदि में इसके सब आफिस है। पिछले कई दिनों से सफाईकर्मी के लिए आवेदन भेजे जा रहे हैं। गत तीन दिन से पोस्ट आफिस  में डाक टिकट खत्म हो गया है। इससे आवेदकों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के बिन्दोलिया धर्मपुर दुबारी लिलहवा मिश्रौली भैरोपुर सहित दूर  दराज के दर्जनों गांवो के युवा पूर्वाह्न से आकर फार्म जमा करने के  लिये लाइन में लग जाते हैं।


पिछले पांच दिनों में 1600 से ज्यादा आवेदन जमा किए गए हैं। आवेदकों का कहना था कि पिछले तीन दिन से टिकट नहीं है और फार्म  भेजने की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है। ऐसे में कैसे आवेदन पत्र भेजा जाएगा। आवेदक सन्दीप ने बताया कि पोस्ट आफिस में  टिकट नहीं मिल रहा है जबकि चोरी से दुगुने दामों में ‌कालाबाजारी हो रही है।
विज्ञापन



अभय, दिलीप, सुनीता, तारा, संगीता ,प्रतिमा, रामदरश उमेश आदि ने कहा कि हम लोग  कभी टिकट के लिये तो कभी रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट के लिये सुबह से लाइन  में लगे है और अब कहा जा रहा है कि अब नहीं हो पाएगा। सोमवार को आइये। इसी पर  सभी आवेदक आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल किया। बवाल होता देख कर्मचारियों ने  अपने सारे खिड़की दरवाजे बन्द कर लिये थे।वहीं  पोस्टमास्टर लल्लन सिंह का कहना था कि शनिवार को 179 फार्म जमा किये गए है।


जबकि अबतक 1637 फार्म से  ज्यादा जमा किया जा चुका है। शनिवार को लगभग डेढ़ बजे प्रिंटिंग मशीन ने  एकाएक धुआं फेंक दिया है, जिसकी वजह से कार्य ठप हो गया है। टिकट के लिए मऊ  मुख्यालय को सूचना दी गयी है लेकिन अभी तक नहीं आया है। टिकट चोरी से दुगुने  दामो पर बेचने के सवाल पर कहा कि इसकी मुझे जानकारी नही है अगर कोई शिकायत  करें तो जांचकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें