फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट्स ने यात्रियों को पिलाया पानी

Mon, 01 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने रविवार को ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में यात्रा कर रहे लोगों को पानी पिलाकर उनकी सेवा की। यह कार्य निरंतर 24 जून तक चलता रहेगा।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ वाराणसी शाखा मऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर के दौरान रविवार को अलग-अलग स्टेशनों पर इकाइयों द्वारा रेल यात्रियों को पानी पिलाने का कार्य किया गया।


स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश पांडेय एवं उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त रमाकांत यादव मौजूद रहे। शिविर का नेतृत्व रेलवे स्काउट गाइड के ग्रुप लीडर अखिलेश चौहान व राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन



 ग्रुप लीडर राकेश कुमार के संरक्षण में 25 मई से 24 जून तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से देवेन्द्र यादव, हरिशंकर गुप्ता, आकाश यादव, हरिप्रकाश पाठक, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें