प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो पर एक पार्टी का झंडा लगा हुआ था। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों को सीएचसी घोसी ले गए। वहां डाक्टरों ने विमला को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाॅक्टरों ने मीरा की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृत दोनों महिलाओं का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतका विमला के पति अवधू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
खैरा मुहम्मदपुर गांव में एक साथ दो महिलाओं की मौत से गांव में मातम पसर गया है। हर कोई इस घटना से आहत दिखा। लोग इस दर्दनाक हादसे की सोच सिहर जा रहे थे। आरोपी चालक को कोसते दिखे। वहीं मृतक विमला के पति और बेटे उमेश, सुनिल, अनिल, रवि के अलावा दूसरे परिजनों की चीत्कार लोगों को दहला दे रही थी। वहीं दूसरी ओर मृतका मीरा के पति श्यामसुंदर और बच्चे शेरू, गोलू, रोहित, निशा और प्रियंका का रो रोकर बुरा हाल था।
घोसी कोतवाली के चुम्मानार अहिरानी गांव निवासी दीपक गोंड (20) पुत्र लालाजी अपने साथी गोविंद उर्फ नितेश राजभर (20) पुत्र स्व. विनोद के साथ मंगलवार की देर रात शाम को एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से भोजन करने के बाद दोनों बाइक से मऊ के लिए आ रहे थे। अभी दोनों घोसी कोतवाली के पीड़वल मोड़ पहुंचे ही थे कि मऊ की तरफ से आर ही ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भर्ती कराया।
यहां डाक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोविंद उर्फ नितेश राजभर को स्थिति गम्भीर होने पर मऊ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी ने उनके पास कागज के आधार पर गांव के प्रधान को घटना की जानकारी दी। उधर घायल गोविंद के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना से उसकी दादी गुलाची देवी (70) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक दीपक तीन भाई संदीप और प्रदीप और बहन मीनू में सबसे छोटा था।