फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फाेरलेन पर बेकाबू हुई स्कार्पियो, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा काछी कला में फोरलेन पर रविवार की बीती रात्रि गोरखपुर से तेज गति के साथ स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कार्पियो के पलटने से इसमें सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। अन्य सवार लोगो ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार अमित पुत्र राम सरन दास रविवार की रात्रि अपनी स्कार्पियो गाड़ी से अपने परिवार के साथ गोरखपुर से चलकर वाराणसी के भेलूपुर स्थित अपने घर जा रहा था। रात्रि के करीब 10.30 पर जब वह कोपागंज थाना क्षेत्र के काछी कला के पास पंहुचा तो उसकी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते अमित बुरी तरह घायल हो गया। स्कार्पियो में सवार अन्य सदस्यों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य कोपागंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें