फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 30.53 करोड़ से मऊ जंक्शन पर हो रहे विकास कार्य का पीएम ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आज बीते चार महीनों के भीतर यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। जहां बीते नवंबर में केंद्रीय रेलमंत्री ने मऊ से बनकर मुंबई जाने वाली पहले साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री ने इंदारा-दोहरीघाट नए रेलमार्ग का लोकार्पण कर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह बातें सोमवार को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में कही। इससे पहले वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मऊ जंक्शन पर हो रहे विकास कार्य का शिलान्यास तो 11 अंडरपास के निर्माण का सोमवार को वर्चुअल लोकार्पण किया। सोमवार को शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा रविवार की सुबह से तैयारियां की जा रही थी। जहां सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नुपूर अग्रवाल, उत्पल राय, भारतलाल राही, वाराणसी एडीआरएम रोशनलाल यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान मऊ जंक्शन पर हो रहे सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसकी लागत करीब 30.53 करोड़ की है। जबकि पनियरा, लाडनपुर, टडियावं, कल्याणपुर, पिडवल, मझवारा, सीताकुंड, बड़ागांव, चीनी मिल रोड, थानीदास, अहिरानी रेलवे क्रॉसिंग पर तीस करोड़ से ज्यादा राशि से बने अंडरपासों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की ओर निरंतर अग्रसर हैं, आज 554 स्टेशन अपनी नई गाथा लिखेंगे। इस दौरान कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री के विदेशी दौरा पर सवाल उठाते है कि तो वह जान लें जब भी प्रधानमंत्री विदेश में जाते हैं तो उनके द्वारा उस देश के सर्वोत्तम रेलवे स्टेशनों को देखा जाता है, उसके पीछे घूमना नहीं बल्कि उससे बेहतर स्टेशन की परिकल्पना अपने देश में तैयार करना है, जिसे आज प्रधानमंत्री द्वारा 554 स्टेशनों के पुर्नविकास के रूप में देखा जा सकता हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना, आज देख लें स्टेशन, एयरपोर्ट
अपने संबोधन में एके शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जब कोई विदेशी मेहमान देश में दौरा करने आते थे। वह स्टेशनों, एयरपोर्ट की स्थिति को देख इसका मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री के अगुवाई में हो रहे विकास की चकाचौंध से वहीं विदेशी मेहमान चकित है।

सम्मानित हुए अमृत भारत स्कीम प्रतियोगिता के विजेता

अमृत भारत स्कीम प्रतियोगिता के विजेताओं और कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मऊ जंक्शन के पुर्नविकास शुरू होने से पहले जिले के लोगों की राय जानने के उद्देश्य से अमृत स्कीम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें लोग रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास में अपना बेहतर सुझाव दे सकें। जिले के हर व्यक्ति से सुझाव लेना आसान नहीं था इसके लिए अमृत भारत स्कीम के तहत वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चंद्र पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, डॉन वास्को स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के विजेता 29 छात्र छात्राओं को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने सम्मानित किया। वहीं सोनीधापा इंटर कॉलेज की छात्रा सुदीग्धा पांडेय ने सरस्वती सुनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। रुचि त्रिपाठी ने वी लव इंडियन रेलवेस रेल गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया। वहीं सोनीधापा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गाड़ी बुला रही है सिटी बजा रही है, हर जगह हर गली में है उसी का नाम, ये हौसला कैसे रुके गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें