फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय झुलसी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में शनिवार की देर शाम चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से एक चौदह वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सोनम 14 पुत्री लल्लन हलधरपुर थाना के अरदौना गांव की निवासी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सोनम शाम को परिवार के सदस्यों के लिए चूल्हे पर चाय बना रहीं थीं। इसी दौरान उसका दुपट्टा आग की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के सदस्यों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टर के अनुसार सोनम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें