फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी घेरा, लगाया जाम

Wed, 06 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी खुरहट के सिपाही की दबंगई से नाराज कसबे के सैकड़ाें लोगों ने बुधवार को पुलिस चौकी का घेराव कर कसबे से गुजरने वाली आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम कर दिया। लोग चौकी के दबंग सिपाही को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। चौकी से सिपाही को हटाने के निर्देश के करीब ढाई घंटे बाद पुलिस चौकी का घेराव और जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

खुरहट पुलिस चौकी के एक सिपाही की दबंगई से कसबे के व्यापारी काफी परेशान थे। ताजा मामला रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसी गांव का था। गांव में सत्यनरायन माली और गुलाब चंद्र कोटेदार के बीच कई सालों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस चौकी के सिपाही कोटेदार के पक्ष में रहता था। सत्यनरायन के लड़के पिंटू, सिंटू और मिंटू तीनों मिलकर पुलिस चौकी के पास फूल भंडार नाम से दूकान खोल रखे थे।
 तीनों भाई लगन में कार सजाने का काम करते थे। पिंटू का आरोप है कि वह बुधवार को करीब नौ बजे दूकान खोल कर जैसे ही अंदर बैठा कि पुलिस चौकी का सिपाही सुरेमन राय उसे दूकान से खींच लाया और उसकी पिटाई कर चौकी में बैठा लिया। यह खबर जब पिंटू के भाई सिंटू को लगी वह पुलिस चौकी गया और भाई के पिटाई के बारे में सिपाही से पूछने लगा। सिपाही ने उसकी भी पिटाई की और चौकी में बैठा लिया। सिपाही के इस हरकत की जानकारी कसबे के दूकानदारों को हुई तो उन्होंने एकजुट चौकी को घेर लिया और आजमगढ़-मऊ मार्ग को जाम कर दिया। इस घटना के पीछे कोटेदार की भूमिका मानते हुए लोग कोटेदार का कोटा सस्पेंड करने तथा चौकी से सिपाही को हटाने की मांग पर अड़ गए। इधर चौकी का घेराव और जाम की खबर सुनकर मुहम्मदाबाद के सीओ राजेश मिश्र और एसडीएम आरडी पंाडेय मय फोर्स  के साथ मौके पर पंहुचे। नाराज लोग कोटेदार का कोटा सस्पेंड करने और सिपाही को हटोन की मांग करने लगे। एसडीएम ने कोटेदार का कोटा सस्पेंड करने का आश्वासन दिया तो सीओ ने चौकी के आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से चौकी से हटा दिया। एसडीएम और सीओ के इस कार्रवाई के बाद लोगों को गुस्सा समाप्त हुआ तो जाम समाप्त हुआ। साढ़े नौ बजे से बारह बजे तक के जाम से कसबा का आवागमन प्रभावित रहा। पिंटू ने सीओ को लिखित तहरीर दी है जिसमें सिपाही सुरेमन राय के खिलाफ मारपीट और अवैध रूप से पुलिस चौकी में बैठाए रखने का आरोप लगाया। सीओ राजेश मिश्रा ने कहा है कि वे आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर एसपी को देंगे। उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होनी है, यह उन्हीं को तय करना है। फिलहाल सीओ नेे तत्काल प्रभाव से सिपाही को चौकी से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें