राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में नगर के डीएवी इंटर कालेज के सभागार में जनपदस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक डा. एके ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों ने अपना-अपना प्रोजेक्ट पेश कर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सीनियर संवर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल के हारिस प्रथम, आबिद कमाल को दूसरा स्थान मिला।
जबकि जूनियर संवर्ग में फातिमा स्कूल के अंकुर यादव को प्रथम, अमृत पब्लिक स्कूल के आर्यन को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर पीएन राय ने कहा कि विज्ञान को मूल धारा में लाना है।
विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करना है। जिला समन्वयक ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि वैज्ञानिक क्रांति से ही नए-नए अन्वेषण होते हैं। मानीय क्रियाकलाप को कम करना चाहिए। जिससे प्रकृति को नियंत्रित करने में सहायता मिले।
कार्यक्रम प्रभारी व डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने कहा कि बच्चों को विज्ञान के प्रति सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, शैलजा श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्र, शरद कुमार पांडेय, अनिरुद्ध तिवारी, शैलेंद्र यादव, संजय उपाध्याय, शिवप्रकाश शुक्ल आदि शामिल थे।